डॉ. आंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य : मुन्ना

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
हजारीबाग ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को आक्रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में यह विरोध मार्च कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान मुन्ना सिंह ने कहा कि, अमित शाह द्वारा संसद में की गई टिप्पणी भारत रत्न डॉ. अंबेडकर के प्रति अपमानजनक और अस्वीकार्य है।

यह न केवल संविधान निमार्ता का अपमान है, बल्कि पूरे देश के लिए दुखद है। राहुल गांधी के खिलाफ झूठे मुकदमे से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डॉ. अंबेडकर का सम्मान सुरक्षित रखने तथा राहुल गांधी पर लगाए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की। अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी नीति में सुधार नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article