सिटी पोस्ट लाइव
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत को दोहरी निराशा हाथ लगी है। वहीं, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशॉर्न वाल्कॉट ने गोल्ड मेडल जीता है। आइए जानते हैं नीरज-चोपड़ा और सचिन यादव किस पोजिशन पर रहकर बाहर हुए।
टोक्यो में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत का सपना चकनाचूर हो गया है। फाइनल मुकाबले में भारत के दोनों खिलाड़ी को निराशा हाथ लगी है। वहीं, भारत के लिए पदक लाने से सचिन यादव महज 40 सेमी से चूक गए। उन्होंने अपने करियर का बेस्ट (86.27 मीटर) प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रहें। बता दें कि त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशॉर्न वाल्कॉट ने 88.16 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता है। तो वहीं, सिल्वर पदक ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (87.38 मीटर) को मिला है। जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (86.67 मीटर) ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन नीरज पांच प्रयास के वाबजूद भी 84.03 मीटर का बेस्ट थ्रो ही फेंक पाए। और वे 8वें स्थान पर रहते हुए बाहर हो गए। इसके अलावा ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान के अरशद नदीम भी ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वे चार अटैम्प्ट में 82.75 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ 10वें पोजिशन पर रहें।