सिटी पोस्ट लाइव
हमारे देश में क्रीम बिस्किट खूब खाए जाते हैं। बच्चों को ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आपको पता है इसमें ट्रांस फैट और केमिकल भी पाए जाते है। आज हम आपको बताएंगे कि ट्रांस फैट कितना नुकसानदायक होता है और इसके जगह पर क्या खा सकते है।
अगर आपको भी लगता है कि बिस्किट के बीच में जो लगी होती है वो क्रीम होती है, तो आप गलत है। दरअसल, वो कई सस्ते केमिकल्स और ट्रांस फैट से बनी चीज होती है। इसमें कोई पोषक तत्व नही होता है। और उससे हमारे सेहत को सिर्फ नुकसान पहुंचाता हैं। वहीं, बिस्किट के बीच में लगी क्रीम को बनाने के लिए वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल होता है। इसे मीठा बनाने के लिए शुगर सिरप मिलाया जाता है। साथ ही स्वाद बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाए जाते हैं। और सभी चीजें मिलाने के बाद अंत में प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं। वहीं, क्रीम बिस्किट में सबसे नुकसानदायक चीजों में से एक होता है ट्रांस फैट। इससे शरीर में एलडीएल यानी ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और HDL यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल घटता है। इससे हार्ट अटैक या दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है। जानकारी के लिए बता दें कि अगर ट्रांस फैट का सेवन लंबे समय तक किया जाए तो शरीर में इन्फ्लेमेशन, इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।
हालांकि, क्रीम बिस्किट खाने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता है, बल्कि एलर्जिक रिएक्शन भी होते हैं। वहीं, क्रीम बिस्किट्स खाने के बजाय कुछ हेल्दी ऑप्शन हो सकते हैं। इनके जगह पर साबुत अनाज या बाजरे से बने कुकीज, नट बटर जैसे मूंगफली या बादाम से बने स्नैक्स या खजूर और मेवे की बार्स खा सकते हैं। उसके अलावा घर पर बनी ओट कुकीज, जिन्हें केले, नारियल तेल और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाए, वह भी एक अच्छा विकल्प हैं।