तनुश्री दत्ता का इमोशनल ब्रेकडाउन, सोशल मीडिया पर मांगी मदद…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड की पूर्व मिस इंडिया और #MeToo आंदोलन की जननी तनुश्री दत्ता ने एक भावुक वीडियो साझा किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके लोगों से मदद की गुहार लगाई हैं। उन्हें शेयर करते हुए कहा कि पिछले 4–5 सालों से अपने ही घर में परेशान किया जा रहा है। साथ ही, एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, तनुश्री ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने कहा, ‘दोस्तों मुझे मेरे ही घर में हैरेस किया जा रहा है। मैंने अभी पुलिस को कॉल किया है। परेशान होकर मैंने पुलिस को कॉल किया पुलिस आई। उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन आकर शिकायत करने को कहा है। मैं कल या परसों शिकायत करूंगी। मैं ठीक नहीं हूं। मुझे इतना परेशान किया गया है चार-पांच सालों में कि मेरी तबीयत खराब हो गई है। मैं कोई काम नहीं कर पा रही हूं, मेरा घर बिखरा पड़ा हुआ है।’ ‘मैं घर में नौकरानी नहीं रख पा रही हूं। नौकरानी के साथ मेरा बुरा एक्सपीरियंस रहा है। वो घर आकर चोरी करती हैं। मुझे पूरा काम करना पड़ रहा है। मेरे दरवाजे के बाहर आकर लोग (इतना कहते ही तनुश्री रो पड़ती हैं)।’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे मेरे घर में परेशान किया जा रहा है, प्लीज कोई मेरी मदद करो।’ वहीं, वीडियो के साथ तनुश्री दत्ता ने लिखा है, ‘मैं इस हैरेसमेंट से तंग आ चुकी हूं। ये 2018 से चल रहा है। हैश टैग मीटू। आज तंग आकर पुलिस को कॉल किया। प्लीज कोई मदद करो। कुछ करो इससे पहले देर हो जाए।’

हालांकि, इस पोस्ट से पहले भी तनुश्री ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मैंने भी 2020 से लगभग हर दिन अजीब समय पर अपनी छत के ऊपर और अपने दरवाजे के बाहर इस तरह की तेज आवाजों और अन्य बहुत तेज धमाकेदार आवाजों का सामना किया है। मैं बिल्डिंग प्रबंधन से शिकायत करते-करते थक गई हूं और कुछ साल पहले हार मान ली है। अब मैं बस इसके साथ रहती हूं और अपने मन को विचलित करने और अपनी समझदारी बनाए रखने के लिए हिंदू मंत्रों वाले हेडफोन लगाती हूं। आज मैं बहुत अस्वस्थ थी, जैसा कि आप लोग जानते हैं कि पिछले 5 सालों से लगातार तनाव और चिंता से निपटने के कारण मुझे क्रोनिक फटीग (थकान) सिंड्रोम हो गया है। सोचिए, कल मैंने पोस्ट किया था और आज यह। अब समझ जाओ सब लोग कि मैं किससे निपट रही हूं। और भी बहुत कुछ है जो एफआईआर में मेंशन करूंगी।’

Share This Article