“सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे?” वायरल वीडियो पर पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, राशिद इकबाल समेत दो गिरफ्तार…

Ritu Raj

पटना में थाना परिसर से जुड़ा बताकर वायरल हुए मारपीट के वीडियो पर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में साफ हो गया कि वीडियो में दिख रहे लोग पुलिसकर्मी नहीं हैं। पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वायरल वीडियो में युवक को थप्पड़ मारते और धमकाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच के बाद सामने आया कि मारपीट करने वाले दोनों आरोपी निजी व्यक्ति हैं। वहीं, पटना ईस्ट के एसपी परिचय कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में पीरबहोर थाना क्षेत्र का राशीद इकबाल और मीठापुर बस स्टैंड इलाके का गोरख गिरी शामिल हैं। दोनों विशाल मेगा मार्ट से जुड़े थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर को कंकड़बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में कपड़ा चोरी के शक में युवक को पकड़ा गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई। यह पूरी घटना मॉल के अंदर की है। एसपी ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहा खाकी पैंट पहनने वाला व्यक्ति पुलिस से जुड़ा नहीं है। कंकड़बाग थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article