Delhi-NCR में बढ़ा H3N2 फ्लू का खतरा, इन लक्षणों को न करें नज़रअंदाज़!…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

दिल्ली-NCR में H3N2 इंफ्लुएंजा वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सामान्य लक्षण होने के बावजूद भी नजरअंदाज न करें। आइए जानते हैं इसके लक्षण क्या है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में H3N2 इंफ्लुएंजा वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ज्यादा संख्या में लोग इसके चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर की मानें तो यह काफी संक्रामक वायरस है,जो तेजी से पैर पसार रहा है। इससे सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। उत्तर भारत में सितंबर का महीना वायरल बीमारियों के लिए ‘पीक सीजन’ माना जाता है। इस दौरान संक्रमणों का फैलना कॉमन है। दरअसल, इसके लक्षण तो सामान्य दिखते हैं, लेकिन इस फ्लू को हल्के में न लें।

फ्लू के आम लक्षण:
– लगातार खांसी और जुकाम बने रहना।
– गले में खराश और दर्द होना।
– सिरदर्द और बदन दर्द होना।
– बुखार और ठंड लगने की समस्या।
– थकान और कमजोरी की समस्या।

बचाव कैसे करें:
– सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनें और हाथ धोते रहें।
– फ्लू वैक्सीन जरूर लगवाएं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह जरूरी है।
– विटामिन C-D सप्लीमेंट्स लें और संतुलित खानपान रखें।
– बीमार होने पर घर पर आराम करें, बच्चों को स्कूल न भेजें।
– लगातार 3 दिन तक तेज बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं।

जानकारी के लिए बता दें कि H3N2 फ्लू इन्फ्लूएंजा ए का एक प्रकार है। इसमें दो खास प्रोटीन हेमाग्लगुटिनिन (H3) और न्यूरामिनिडेस (N2) होते हैं। और ये वायरस समय-समय पर बदलता रहता है, इसलिए इसका प्रकोप बढ़ जाता हैं।

Share This Article