DU लेडी इरविन कॉलेज का 93वाँ स्थापना दिवस; प्रो. रजनी अब्बी और डॉ. विकास गुप्ता ने छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र…

Ritu Raj

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी इरविन कॉलेज ने आज अपना 93वाँ स्थापना दिवस अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। इस ऐतिहासिक अवसर पर शिक्षा जगत की कई नामचीन हस्तियों और विश्वविद्यालय के गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

प्रमुख अतिथियों का संबोधन;
समारोह में मुख्य रूप से प्रो. रजनी अब्बी (निदेशक, दक्षिण परिसर), डॉ. विकास गुप्ता (रजिस्ट्रार, दिल्ली विश्वविद्यालय) और प्रो. ए.सी. पांडे (निदेशक, IUAC) ने शिरकत की। प्रो. रजनी अब्बी ने उच्च शिक्षा में नवाचार और अंतर्विषयक दृष्टिकोण (interdisciplinary approach) की आवश्यकता पर बल देते हुए छात्राओं को शोध के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। तो वहीं, डॉ. विकास गुप्ता ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की और विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों के बीच बेहतर समन्वय के महत्व को साझा किया। इसके साथ ही प्रो. ए.सी. पांडे ने युवाओं से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया और कहा कि एक ज्ञान आधारित समाज के निर्माण में छात्रों की भूमिका सर्वोपरि है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

संस्थान की प्रतिबद्धता और विरासत;
कार्यक्रम की अध्यक्षता गवर्निंग बॉडी की अध्यक्ष प्रो. हनीत गांधी और कॉलेज की निदेशक प्रो. नीलिमा अस्थाना ने की। स्वागत संबोधन के दौरान कॉलेज की 93 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और महिला शिक्षा के क्षेत्र में इसकी अग्रणी भूमिका को रेखांकित किया गया। प्रो. नीलिमा अस्थाना(निदेशक) ने कहा- “लेडी इरविन कॉलेज पिछले नौ दशकों से महिला सशक्तिकरण का केंद्र रहा है। हमारा लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि शोध और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से महिलाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।”

Share This Article