फिरौती के लिए दानापुर से होटल संचालक का अपहरण, 12 घंटे में सकुशल वरमदगी.

City Post Live

Patna Kidnapping: बदमाशों के नट बोल्ट को कसने में जुटी पुलिस5 अपराधियों को पुलिस ने उठाया,

Patna Kidnapping

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिटी पोस्ट लाइव :पटना पुलिस अपनी तमाम कोशिश के वावजूद अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है. दानापुर थाना क्षेत्र से एक बड़े कारोबारी को अपराधियों ने अगवा कर लिया है.पुलिस के अनुसार  बेली रोड स्थित होटल ड्रीम विला के मालिक पंकज कुमार का अपराधियों ने अगवा कर लिया है.होटल से ही संचालक पंकज कुमार को अपराधियों ने उठा लिया.उन्हें जबरन गाड़ी पर बिठाया और फिर वहां से निकल गये. 

अगवा करने के बाद अपहर्ताओं ने देर रात पंकज के पिता से पंकज के ही मोबाइल से 5 लाख की फिरौती मांगी. मिली जानकारी के अनुसार अपहर्ताओं ने अपहृत पंकज कुमार के पिता से फोन पर बात कराई. बेटे ने पिता से कहा कि इन लोगों को 5 लाख दे दें, नहीं तो हत्या कर देंगे. पंकज के पिता पैसा देने को तैयार भी हो गए.इसी बीच किसी ने डायल 112 और दानापुर थाने की पुलिस को फोन कर दिया.साथ ही पंकज का मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिया. सूचना मिलने के बाद दानापुर के एसडीपीओ भानु प्रताप सिंह और थानेदार प्रशांत भारद्वाज  ने छापेमारी शुरू कर दी.

अपहर्ताओं का पीछा करते हुए पुलिस मनेर के गोरिया स्थान पहुंची और वहां से पंकज को सकुशल बरामद करने के साथी 5 अपहर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस सबको लेकर दानापुर थाने आ गई है. पुलिस की टीम पूछताछ करने में जुटी है. पुछताछ के बाद राज खुलेगा कि इस अपहरण के पीछे कोई लेनदेन का विवाद था या फिर फिरौती के लिए अपहरण को अंजाम दिया गया.राजधानी पटना से व्यापारी को अगवा किये जाने की वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया है.

Share This Article