सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड के सीनियर एक्टर प्रकाश राज पर ईडी ने शिकंजा कसा है। एक्टर का नाम ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के कथित अवैध प्रचार में सामने आया है। इस मामले में आज यानी 30 जुलाई को ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) के सामने पेश होना पड़ा। ईडी ने एक्टर सहित 29 हस्तियों को नोटिस जारी किया था।
हालांकि, आज सुबह अभिनेता प्रकाश राज हैदराबाद के बशीरबाग स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे घंटों तक पूछताछ की। एक्टर ने साल 2016 में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का प्रमोशन किया था। इन्होंने कथित रूप से जंगली रमी नामक एक गेमिंग एप से जुड़े थे। 2017 में गलती का एहसास होने के बाद विज्ञापन से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से वे किसी भी गेमिंग एप का प्रचार करते नहीं दिखे। बता दें, इस मामले में ईडी 29 एक्टर्स को नोटिस भेजा गया है। जिसमें राणा दुग्गाबाती को 23 जुलाई को हाजिर होने के लिए कहा गया था, लेकिन वे किसी कारण से नहीं हो सके। फिर बाद में पेश होने की परमिशन मांगी है।
गौरतलब है कि ईडी मशहूर कलाकारों से जुड़े वित्तीय और डिजिटल लेनदेन की जांच में लगा है। वैसे कुछ अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स जंगली रम्मी, A23, जीतविन, परिमैच और लोटस 365 सहित कई का नाम सामने निकलकर आया है। इस मामले में एक्टर विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, मांचू लक्ष्मी, निधि अग्रवाल, अनन्या नागल्ला और टेलीविजन एंकर श्रीमुखी का नाम शामिल हैं।