इलेक्शन कमीशन मोदी के बंगले के बाहर बैठा कुत्ता, बयान पर बवाल

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणामों से निराश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य अशोक जगताप ने शुक्रवार को चुनाव आयोग (ईसीआई) पर विवादित टिप्पणी की, जिससे राजनीति में हलचल मच गई। उन्होंने चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “कुत्ते” जैसा करार देते हुए कहा कि यह संस्था पीएम मोदी के बंगले के बाहर बैठ पालतू कुत्ते की तरह काम करती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अशोक जगताप, जो महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के उपनेता भी हैं, ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में गड़बड़ियों का आरोप लगाया। उनका दावा था कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में छेड़छाड़ कर चुनाव जीते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है और इसने निष्पक्ष चुनाव की बजाय सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में काम किया है।

जगताप ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह एक अप्रत्याशित चुनाव परिणाम है। हमें इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। राज्य के लोग पूरी तरह से महायुति सरकार के खिलाफ थे, लेकिन इसका पूरा श्रेय ईवीएम को जाता है। हां, ईवीएम में छेड़छाड़ हुई है। मैं कहूंगा कि कुछ जगहों पर हैकिंग भी हुई है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि कई एजेंसियां, जैसे सीबीआई, ईडी और चुनाव आयोग, सभी बीजेपी के प्रभाव में काम कर रही हैं और अब वे कठपुतली की तरह काम कर रही हैं।

इस बयान के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस नेता पर हमला किया। शिवसेना के नेता उदय सामंत ने कहा कि अगर अशोक जगताप को लगता है कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी हुई है, तो उन्हें रैंडम ईवीएम चेकिंग का विकल्प चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि ईवीएम में कोई समस्या है, तो उन्हें रैंडम ईवीएम चेकिंग का ऑप्शन चुनना चाहिए। सच्चाई सामने आ जाएगी। ऐसे बयानों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह बयान न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर चुका है और अब देखना यह होगा कि इस पर और क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

 

Share This Article