सिटी पोस्ट लाइव
पटना आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की उच्च स्तरीय बैठक पटना में शुरू हो गई है। इस बैठक में चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और राज्य के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हैं। बैठक का उद्देश्य बिहार में चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा करना है।
मीटिंग के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अब तक हुई तैयारियों का फीडबैक साझा करते हुए बताया कि जिलों में लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं और चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है।
चुनाव आयोग की टीम को यह जानकारी भी दी गई कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों के चिन्हांकन और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर क्या-क्या कार्य किए जा रहे हैं। खासतौर पर मतदान के दौरान मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
बैठक में सभी जिला अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जा रही है और आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो।