सिमरी बख्तियारपुर में चुनावी शोर, प्रशांत किशोर करेंगे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार!…

Ritu Raj

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बुधवार को सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, वे पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। जो आगामी चुनावों के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनका यह यात्रा पार्टी के चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है जिसके कारण पार्टी को राज्य में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बुधवार को वे सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। सबसे पहले, वे सिमरी बख्तियारपुर के सलखुआ स्थित उच्च विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र यादव के समर्थन में मतदाताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद, वे सहरसा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर पार्टी उम्मीदवार किशोर कुमार के पक्ष में रोड शो करेंगे। इस दौरान, वे शहरभर में लोगों से मिलकर जन सुराज पार्टी के लिए वोट की अपील करेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, उनके इस चुनावी दौरे से सहरसा जिले में राजनीति का माहौल गरमाने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसमें पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक नियंत्रण और सभा स्थलों पर निगरानी शामिल है।

Share This Article