सिटी पोस्ट लाइव
टीवी की पॉपुलर कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस 19 का आगाज होते ही हाउस में ड्रामे शुरू हो गए हैं। इसमें मशहूर इंफ्यूएंसर तान्या मित्तल भी नजर आ रही है। जिनका अलग अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रही है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का शो बिग बॉस 19 की शुरूआत हो गई है। इस शो में एक प्रतिभागी तान्या मित्तल खूब नाम बटोर रही है। शो के पहले दिन से ही मशहूर इंफ्यूएंसर और एंटरप्रेन्योर तान्या अपनी बेबाक बातों और अपने धाकड़ अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया है। उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, उसने शो में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर बात करते हुए कहा- उनके पास बॉडीगार्ड्स हैं, जिन्होंने कुंभ मेले में सैकड़ों लोगों को बचाया था। और उन्हें अभी तक कोई धमकी नहीं मिली है। वहीं, टीवी एक्ट्रेस अशनूर ने तान्या से तंज कसते हुए सवाल किया कि अगर तुम्हें कोई खतरा ही नहीं है, तो फिर बॉडीगार्ड रखने की क्या ज़रूरत है? इस बात पर दोनों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। इसके अलावा नामांकन टास्क के दौरान भी वे चर्चा में रहीं। तान्या ने एक्टर गौरव खन्ना को नामांकित करते हुए कहा कि मैं आपसे जलती हूँ क्योंकि आप सबको काम बांटकर खुद आराम फरमाते रहते हैं। और अशनूर पर कहा कि उनका एटीट्यूड दूसरों से अलग है। हालांकि, कई दर्शकों का यह बयान सब ओवरड्रामेटिक लगा।
गौरतलब है कि तान्या के इन बयानों से शो और एंटरटेनिंग हो गया है। उनके कारण ही हाउस में गरमा-गरमी देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोट्स में उन्हें ‘टीवी गोल्ड’ तक कहा है।