क्रिकेट की पिच पर फोकस, बोर्ड परीक्षा को कहा ‘ना’: वैभव सूर्यवंशी के पिता ने परीक्षा न देने के फैसले पर लगाई मुहर…

Ritu Raj

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कम उम्र में ही नाम कमाने वाले वैभव इस साल होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। उनके पिता ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है।

क्यों लिया गया यह फैसला?
ताजपुर स्थित मॉडेस्टी स्कूल के प्रिंसिपल आदर्श कुमार (पिंटू) ने बताया कि वैभव के पिता से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। मुख्य कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मैचों और ट्रेनिंग शेड्यूल की व्यस्तता है। क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते वे परीक्षा के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

परीक्षा की क्या थी तैयारी?
हैरानी की बात यह है कि वैभव की परीक्षा को लेकर स्कूल और प्रशासन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं:
परीक्षा केंद्र: पोड्डार इंटरनेशनल स्कूल, समस्तीपुर।
प्रशासनिक औपचारिकताएं: स्कूल के प्राचार्य नील किशोर ने पुष्टि की थी कि वैभव का एडमिट कार्ड जारी हो चुका था और सभी दस्तावेज़ सुरक्षित थे।
समान नियम: स्कूल प्रबंधन ने साफ कर दिया था कि वैभव को कोई ‘VVIP ट्रीटमेंट’ नहीं दिया जाता; वे एक सामान्य छात्र की तरह ही परीक्षा देते।

सुरक्षा और प्रोटोकॉल;
चूंकि 17 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में वैभव के शामिल होने की चर्चा थी, इसलिए उनकी लोकप्रियता को देखते हुए सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे थे। स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया था ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके, हालांकि स्कूल के भीतर नियम सबके लिए एक समान ही रहने थे।

Share This Article