टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के लिए एक सुनहरे सपने जैसा है। 2007 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में रोमांचक मोड़ आए हैं, और हाल ही में 2026 के सीजन में वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रतिष्ठित सूची में अब तक किसी भारतीय गेंदबाज का नाम नहीं जुड़ पाया है। आइए नजर डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के उन 11 मौकों पर जब गेंदबाजों ने लगातार तीन (या उससे ज्यादा) गेंदों पर विकेट चटकाए है।
टी20 वर्ल्ड कप: हैट्रिक लेने वाले जांबाज गेंदबाज

खास बातें जो आपको जाननी चाहिए;
दरअसल, 2007 में ब्रेट ली की पहली हैट्रिक के बाद अगली हैट्रिक के लिए फैंस को 2021 तक का लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस दुनिया के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जो एक ही वर्ल्ड कप (2024) में लगातार दो मैचों में दो बार हैट्रिक ली है। वहीं, आयरलैंड के कर्टिस कैंपर ने 2021 में नीदरलैंड के खिलाफ न सिर्फ हैट्रिक ली, बल्कि लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की ओर से दीपक चाहर और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है, लेकिन वर्ल्ड कप के मंच पर भारत को अभी भी अपनी पहली हैट्रिक का इंतजार है। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने ईडन गार्डन्स में स्कॉटलैंड के खिलाफ 4 गेंदों में 4 विकेट लेने का प्रयास किया (उन्होंने उस ओवर में कुल 4 विकेट लिए) और 2026 सीजन की पहली हैट्रिक अपने नाम की।