बाथरूम, वॉशरूम या रेस्टरूम: जानें इनमें क्या है असली अंतर और कहाँ करें किस शब्द का सही इस्तेमाल…

Ritu Raj

आज के दौर में जब हम घर या ऑफिस डिजाइन करते हैं, तो किचन और बेडरूम की तरह ही ‘निजी स्वच्छता’ (Personal Hygiene) के लिए बने हिस्सों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अक्सर लोग बोलचाल में बाथरूम, वॉशरूम और रेस्टरूम शब्दों का इस्तेमाल एक ही जगह के लिए कर देते हैं, लेकिन तकनीकी और सामाजिक रूप से इनमें बड़ा अंतर है। गलत शब्द का चुनाव कई बार शिष्टाचार के लिहाज से सही नहीं माना जाता। आइए, इनके बीच के बारीक अंतर को समझते हैं।

बाथरूम (Bathroom):
जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है—Bath + Room। यह वह निजी स्थान है जहाँ मुख्य रूप से नहाने की व्यवस्था होती है। वहीं, इसमें शॉवर, बाथटब या बाल्टी-मग्गे के साथ-साथ वॉशबेसिन और अक्सर एक टॉयलेट सीट भी होती है। दरअसल, यह आमतौर पर घरों (Residential) में पाया जाता है। अगर आप किसी होटल के कमरे में हैं, तो वहां ‘बाथरूम’ कहना सही है क्योंकि वहां नहाने की सुविधा मौजूद है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वॉशरूम (Washroom):
वॉशरूम शब्द का प्रयोग अक्सर कमर्शियल या पब्लिक बिल्डिंग्स के लिए किया जाता है। यहाँ टॉयलेट सीट, सिंक (Washbasin) और आईना (Mirror) तो होता है, लेकिन नहाने (शॉवर या ट्यूब) की कोई व्यवस्था नहीं होती। मॉल, सिनेमा हॉल, स्कूल या दफ्तरों में बने टॉयलेट्स को ‘वॉशरूम’ कहना सबसे सटीक है। इसका मुख्य उद्देश्य हाथ धोना या हल्का-फुल्का फ्रेश होना होता है।

रेस्टरूम (Restroom):
यह शब्द सुनने में थोड़ा भ्रमित कर सकता है क्योंकि इसमें ‘रेस्ट’ (आराम) जुड़ा है, लेकिन इसका मतलब सोने वाला कमरा नहीं है। बता दें कि यह मूल रूप से अमेरिकी अंग्रेजी का शब्द है। इसका ढांचा ‘वॉशरूम’ जैसा ही होता है। अमेरिका और कई विकसित देशों में पब्लिक टॉयलेट पूछने के लिए ‘Restroom’ शब्द का इस्तेमाल सबसे सभ्य माना जाता है। भारत में भी अब लग्जरी होटलों और एयरपोर्ट्स पर लोग इसी शब्द को प्राथमिकता देते हैं।

शब्दमुख्य सुविधास्थान
बाथरूमस्नान (Bathing) + टॉयलेटघर / निजी आवास
वॉशरूमहाथ-मुँह धोना + टॉयलेटमॉल / ऑफिस / पब्लिक प्लेस
रेस्टरूमसार्वजनिक शौचालय (सभ्य शब्द)एयरपोर्ट / बड़े होटल (US Style)
Share This Article