सिटी पोस्ट लाइव
आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर सेलिब्रिटी से लेकर उनके फैस तक जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। देशी गर्ल से मशहूर प्रियंका चोपड़ा सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि गलोबल स्टार है। आज उनकी बेहतरीन लाइफस्टाइल जीने के पीछे बहुत मेहनत, दर्द और हिम्मत की सच्ची कहानी छिपी है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दम पर नाम और शोहरत हासिल की है। आज एक्ट्रेस के खास मौके पर उनकी अनसुनी किस्से बताते हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ ने एक पॉडकास्ट रीड द रूम में बॉलीवुड से मिले रिजेक्शन के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, कभी मुझे कहा जाता रोल के लिए फिट नहीं हूं तो कभी फेवरेटिज्म की वजह से तो कभी किसी की गर्लफ्रेंड के कारण मुझे फिल्म में कास्ट नहीं किया गया। ये सिलसिला पूरे डेढ़ साल तक चलता रहा। आगे बताया कि करियर के शुरुआत में रंग के कारण बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। उनको काली बिल्ली और डस्की कहा जाता था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ में खुलासा किया था कि निर्देशक ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था, जिनके कारण बीच में ही फिल्म छोड़ना पड़ा था। एक्ट्रेस ने अपने लव अफेयर्स और ब्रेकअप्स पर बात करते हुए कहा कि उनको आज तक सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ, सभी के साथ उनका ब्रेकअप काफी खराब लेवल पर हुआ था। वहीं प्रियंका ने सिमी गरेवाल के शो में बताया था कि 17 साल की उम्र में पहली बार गहरा धक्का लगा यानी दिल टूटा था। एक्ट्रेस करियर के शुरुआती दिनों में मॉडलिंग करती थीं। जैसे ही फिल्में ऑफर होने लगी, उन्होंने असीम मर्चेंट से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि, पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने कई ट्वीट कर यह दावा किया था कि प्रियंका चोपड़ा ने संघर्ष के दिन में दो-तीन बार खुदकुशी करने की कोशिश भी की थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, प्रियंका और हरमन बावेजा दोनों 5 साल तक रिलेशनशिप में रहें,फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। हॉलीवुड स्टार टॉप हिडलस्टन के साथ भी प्रियंका नाम जुड़ा,लेकिन ये अफवाहें जल्द ही थम गईं। उसके बाद हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर प्रियंका के साथ शादी करना चाहते थे, लेकिन मना कर दिया था।
वैसे, प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों भारतीय सेना में डॉक्टर थे। महज 17 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने मिस इंडिया प्रतियोगिता का खिताब जीती और फिर 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज मिला। वहीं, प्रियंका ने साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजान’ से एक्टिंग की सफर शुरू की थी। साल 2015 में अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ख्वांटिको में अभिनय करके इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई थी। बता दे प्रियंका को 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 5 फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। साल 2016 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया। और 2018 में अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनास से शादी की थी।