सिटी पोस्ट लाइव
टेलीविजन जगत का सबसे चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन(17) जल्द आने वाला है। यह शो फैंस के दिलों पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। इस शो के होस्ट अमिताभ बच्चन करते हैं। जो पिछले 25 वर्षों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और अगले महीने में इसका नया सीजन आने वाला है। इस बार शो का थीम ‘अकल के साथ अकड़’ रखा गया है, जिसे शो के नए प्रोमो में भी दिखाया गया है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि केबीसी के नए सीजन को होस्ट सलमान खान करने वाले हैं। इसकी वजह अमिताभ बच्चन के निजी कारण बताया गय़ा था। लेकिन ये अफवाह को पूरी तरह झुठला दिया गया था। वहीं सोनी टीवी ने इसके खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान नहीं अमिताभ बच्चन ही इस नए शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार 11 अगस्त 2025 से केबीसी के नए शो का ऑन-एयर होगा। इस शो का नया सीजन सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से टीवी पर दिखाया जाएगा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही केबीसी का 25 साल पूरा हुआ था। इस विशेष मौके पर अमिताभ बच्चन ने पोस्ट करके लेगेसी को याद किया था। इस शो को साल 2000 में ऑन-एयर शुरू किया गया था। वहीं इस शो के सफर के दौरान शाहरूख खान ने भी होस्ट करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।