सिटी पोस्ट लाइव
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को आईसीसी के तरफ से बड़ा इनाम मिला है। उनको ICC की तरफ से जुलाई का प्लेयर ऑफ द मंथ दिया गया है। उन्होंने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में 4 शतक जड़े थे। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स को पछाड़ दिया है।
दरअसल, टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान गिल को ICC की तरफ जुलाई का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से नवाजा गया है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर 4 शतक लगाए थे और टीम के टॉप भी रहे। वहीं, इस रेस में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को पछाड़ दिया है। साथ ही महिला क्रिकेट में इंग्लैंड के बैटर सोफिया डंकली को यह पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने अपनी ही साथी खिलाड़ी सोफी एकलस्टन और आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस को पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि, ICC अवार्ड मिलने पर गिल ने कहा कि ‘प्लेयर ऑफ द मंथ बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस बार इस अवॉर्ड की अहमियत बहुत ज्यादा है, क्योंकि यह टेस्ट कप्तानी में मेरी पहली सीरीज की परफॉर्मेंस से मिला। बर्मिंघम में डबल सेंचुरी लगाना मुझे हमेशा याद रहेगा। यह मेरे इंग्लैंड दौरे की बड़ी हाईलाइट रही। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज मेरे लिए कप्तान के रूप में सीखने का बड़ा मौका रहा। सीरीज में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।’ बता दें कि आईसीसी ने मंथली अवार्ड की शुरूआत 2021 में की थी। उसके बाद से शुभमन गिल ने 4 बार यह अवार्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ वे सर्वाधिक मंथ अवॉर्ड जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बने।