कैसे होगा थानों में काम, सीनियर दारोगा जूनियर थानाध्यक्ष के अधीन बजा रहे ड्यूटी.

City Post Live

Bihar Police: यह तो गजब…,

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार पुलिस की अजीबो-गरीब कहानी सामने आ रही है.सीनियर के ऊपर जूनियर को बिठा दिया गया है.मुजफ्फरपुर जिले में वर्तमान में 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टरों को हथौड़ी औराई जजुआर बेनिबाद पानापुर करियात जैतपुर ब्रह्मपुरा और कुढ़नी थाने का थानेदार बना दिया गया है. इन थानों में पहले से 2018 बैच के कई सीनियर एसआइ तैनात थे.लेकिन अब जूनियर अधिकारियों के हाथ में थाने की कमान दे दी गई है और उनके नीचे काम करने के लिए सीनियर अधिकारियों को लगा दिया गया है. उदाहरण के रूप में 2018 बैच के रूपक कुमार जजुआर थाना 2019 बैच के रौशन कुमार मिश्रा को औराई में ट्रेनिंग दी थी. अब उनके अधीन काम कर रहे हैं.जाहिर है सीनियर मन लगाकर काम नहीं करेगें.जूनियर थानेदार को अपने से सीनियर पुलिसवालों से काम लेने में मुश्किल आ रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ये हाल एक दो थानों की नहीं बल्कि जिले के आठ थानों में 2018 बैच के सीनियर दारोगा को 2019 बैच के जूनियरों के अधीन काम करना पड़ रहा है.जूनियर बैच के दारोगा को थानाध्यक्ष बनाया गया है. यह स्थिति न केवल सीनियर और जूनियर दोनों के लिए असहज है, बल्कि थानों के कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा है.2019 बैच के सब-इंस्पेक्टरों को हथौड़ी, औराई, जजुआर, बेनिबाद, पानापुर करियात, जैतपुर, ब्रह्मपुरा और कुढ़नी का थानाध्यक्ष बनाया गया, जबकि इन थानों में पहले से 2018 बैच के कई सीनियर एसआइ तैनात थे. 2018 बैच के रूपक कुमार जजुआर थाना 2019 बैच के रौशन कुमार मिश्रा को औराई में ट्रेनिंग दी थी. अब वह रौशन कुमार मिश्रा के अधीन अपर थानाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे है.

कुढ़नी थाने में 2018 बैच के पिंटू कुमार को जूनियर 2019 बैच के पुनीत कुमार के नीचे काम करना पड़ रहा है, जो अब वहां के थानाध्यक्ष हैं. हथौड़ी थाने में 2018 बैच के दो एसआइ 2019 बैच के दारोगा विक्की कुमार के नीचे काम कर रहे हैं.2018 बैच के कई एसआइ ने स्थानांतरण सीनियर थानेदारों वाले थानों में करने के लिए आवेदन किया है. तत्कालीन एसएसपी के समय भी यह स्थिति बनी थी, जब 2009 बैच के एसआइ ने विरोध किया था और उन्हें इंस्पेक्टर स्तर के थानों में स्थानांतरित किया गया.सीनियर अपमानित मह्सुश कर रहे हैं और जूनियर थानेदार ईन सीनियर पुलिसवालों से काम नहीं ले पा रहे हैं.

Share This Article