सिटी पोस्ट लाइव
सरकारी बैंक में मैनेजर बनने का सुनहरा अवसर है। BOB ने कई सारे पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है।
दरअसल अगर आप बैंक के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से मैनेजर और एग्रीकल्चर सेल्स ऑफिसर के लिए कुल 417 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 है।
आवेदन तिथि:-
शुरुआत: 6 अगस्त 2025
अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2025
पद विवरण और रिक्तियाँ:-
कुल पद: 417
Manager – Sales (Retail Liabilities): 227 पद
Officer – Agriculture Sales: 142 पद
Manager – Agriculture Sales: 48 पद
चयन प्रक्रिया:-
ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनैलिटी टेस्ट/साइक्लोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन एवं/या इंटरव्यू शामिल हैं।
आवेदन शुल्क:-
General / OBC / EWS: ₹850 + GST + भुगतान शुल्क
SC / ST / PwBD / महिला / ESM: ₹175 + GST + भुगतान शुल्क
सैलेरी:-
Manager – Sales / Agriculture Sales: ₹64,820 से ₹93, Manager – Sales / Agriculture Sales: ₹64,820 से ₹93,960 प्रति माह (Pay Level‑7)
Officer – Agriculture Sales: ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह (Pay Level‑6)
आवेदन कैसे करें:-
बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट (bankofbaroda.in) पर जाएँ।
“Careers” सेक्शन में जाएँ और “Current Opportunities” चुनें।
संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक कर New Registration करें।
फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें, आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट निकालें।