सिटी पोस्ट लाइव
विश्व प्रसिद्ध गायिका टेलर स्विफ्ट ने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दिया है। उन्होंने मंगलवार को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। सिंगर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है।
दरअसल, दुनिया की पॉपुलर सिंगर टेलर स्विफ्ट ने बीते मंगलवार को सगाई कर ली है। उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्सी से सगाई की है। इसकी घोषणा सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। हालांकि, सिंगर ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर सगाई की कई तस्वीरें शेयर किया है। और साथ में कैप्शन देते हुए लिखा- आपका इंग्लिश टीचर और आपके जिम टीचर शादी कर रहे हैं। तस्वीर में अपनी एक डायमंड रिंग की फोटो भी पोस्ट की हैं, जो बेहद खूबसूरत दिख रही है। वहीं, इसकी कीमत लगभग ढाई लाख डॉलर यानी करीब 2 करोड़ 19 लाख 23 हजार बताई जा रही है।
गौरतलब है कि टेलर पिछले 2 सालों से ट्रैविस को डेट कर रही हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात 2023 में एराज टूर के दौरान हुई थी। टेलर दुनिया की सबसे रईस फीमेल सिंगर्स में से एक गिनी जाती है। वहीं, उनके मंगेतर ट्रैविस केल्सी भी रिकॉर्ड मेकर फुटबॉल प्लेयर हैं। वो 10 बार प्रो बॉलर और 7 बार ऑल प्रो का खिताब जीत चुके हैं।