बेवफाई के अड्डों पर सरकार की सख्ती, 25 अश्लील ऐप्स पर लगाया बैन!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत सरकार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से आज एक बड़ा आदेश जारी किया है। सरकार ने 25 अश्लील ऐप्स पर बड़ा शिकंजा कसा है। इसके तहत 25 डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स और मोबाइल ऐप्स पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी वजह लोगों में आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री प्रदर्शित की जा रही थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालंकि, मंत्रालय ने अलग-अलग एजेंसी के तरफ से जानकारी मिलने के बाद ऐसा कदम उठाया है। इसका मुख्य उद्देश्य अश्लील और भारतीय कानूनी एवं सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट के दिखाए जाने पर रोक लगाना है। सरकार ने ULLU, ALTT, Desiflix Big Shots और अन्य ऐसे सॉफ्ट पॉर्न एप्स पर बैन लगा दिया है।


गौरतलब है कि सरकार ने सॉफ्ट पॉर्न ऐप्स पर बड़ी कार्रवाई की है। वहीं, इसे लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत, मध्यस्थ गैरकानूनी जानकारी को हटाने या उस तक पहुंच को अक्षम करने के लिए ज़िम्मेदार हैं। इस अधिसूचना में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य ऐसी सामग्री के प्रसार पर अंकुश लगाना है जिसे यौन रूप से स्पष्ट और भारतीय कानूनी एवं सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन करने वाला माना जाता है। इसमें कई प्रतिबंधित ऐप्स शामिल हैं, जैसे- बिग शॉट्स ऐप, बूमेक्स, नवरसा लाइट, गुलाब ऐप, कंगन ऐप, बुल ऐप, जलवा ऐप, वाउ एंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिटप्राइम, फेनेओ, शोएक्स, सोल टॉकीज़, अड्डा टीवी, हॉटएक्स वीआईपी, हलचल ऐप, मूडएक्स, नियोनएक्स वीआईपी, फुगी, मोजफ्लिक्स और ट्राइफ्लिक्स।

Share This Article