सिटी पोस्ट लाइव : बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने माई बहिन मान योजना (Mai Bahin Maan Yojana) के तहत बिहार की महिलाओं को फ्री सेनेटरी पैड (sanitary pads) बांटने का एलान किया है. सेनेटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फोटो छपे होने पर बवाल मच गया है.बीजेपी और जेडीयू सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी के फोटो को अशोभनीय करार दिया है.उनका कहना है कि कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है. बिहार की महिलाएं कांग्रेस और राजद को सबक सिखाएंगी.
राजेश राम का कहना है कि कांग्रेस की इस प्रियदर्शिनी उड़ान योजना का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. यह कांग्रेस की व्यापक महिला-केंद्रित पहल का हिस्सा है.सेनेटरी पैड बॉक्स पर राहुल गांधी की तस्वीर है, साथ ही कांग्रेस ने वंचित परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का चुनावी वादा भी किया है.कांग्रेस ने यह कहते हुए अपनी योजना का बचाव किया है कि भाजपा ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है. भाजपा को डर है कि कांग्रेस की इस पहल से उसका महिला वोट बैंक खत्म हो जाएगा..
गौरतलब है कि सेनेटरी पैड का खुद प्रधानमंत्री प्रचार करते रहे हैं.अब राजेश राम बीजेपी के उस पोस्टर को लेकर बीजेपी पर हमला बोलने की तैयारी में हैं जिसमे मोदी के तस्वीर के साथ सेनेटरी पैड की तस्वीर है.गौरतलब है कि बीजेपी 1 रुपये में सेनेटरी पैड देने का दावा करती है.इसमे शक की कोई गुंजाइश नहीं कि कांग्रेस पार्टी सेनेटरी पैड के जरिये घर घर पहुंचना चाहती है.महिलाओं को भावनात्मक रूप से जोड़ना चाहती है.