गोविंदा की पत्नी का बयान वायरल – रिश्ते को लेकर कह दी दिल की बात…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। आज गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा और उनकी पत्नी एक साथ नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी ने अपने रिश्तों को लेकर दिल की बात कही है। और अफवाह को झूठ बताया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, आज गणेश उत्सव के मौके पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी धर्मपत्नी सुनीता आहूजा एक साथ नजर आए। दोनों ने मीडिया और फोटोग्राफर्स के बीच मिठाई बांटते नजर आए। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि, पिछले कई दिनों से ये दोनों अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अब उनकी पत्नी सुनीता ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। इस मामले पर सुनीता ने कहा- “अगर कुछ हुआ होता तो हम आज इतने करीब न होते अगर हमारे बीच दूरियां होतीं। हमें कोई अलग नहीं कर सकता, चाहे भगवान ही क्यों न आ जाएं। मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है, किसी और का नहीं। जब तक हम खुद कुछ न कहें, कृपया ऐसी बातें न करें।” वहीं, इस मामले पर गोविंदा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि “जो कुछ भी मुझे मिला है, वह मां का आशीर्वाद है। आप मुझे किसी स्त्री का विरोध करते हुए कभी नहीं देखेंगे। घर-परिवार में मैं हमेशा मां से यही प्रार्थना करता हूं कि किसी भी तरह का स्टारडम मिल जाए, चाहे कितने भी पैसे आ जाएं, लेकिन पुरुष को कर्म ईश्वर देता है और भाग्य की देवी श्री होती हैं। आगे कहा- बच्चों, मन से मां-बाप की सेवा करो। मुझे तो यह भी पता नहीं था कि जो चीज किस्मत में नहीं लिखी होती, वह भी मिल जाती है। अगर जिंदगी में नंबर 1 बनाना हैतो मां-बाप की सेवा जरूरी है।”

गौरतलब है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें पिछले कई दिनों से चर्चा में थी। हाउटरफ्लाई ने रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा कि सुनीता आहूजा ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक का केस दायर किया था। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है। इसका मतलब है कि तलाक के आधार एडल्ट्री (दूसरी महिलाओं से शारीरिक संबंध), क्रूअलिटी और डेजरशन (बिना कारण पार्टनर को छोड़ना) बताए गए हैं।

Share This Article