बाबर आजम के बाहर होने पर उठे सवाल, कोच ने दी सफाई…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम का सिलेक्शन हो गया है। इसमें दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम को टीम में जगह नहीं दी गई है। टीम के वाइट बॉल कोच ने अब इसके पीछे का कारण बताया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हो गया है। इसमें दो बड़े स्टार बाबर-रिजवान को टीम में नहीं रखा गया है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला दिसंबर 2024 में खेला था। लगातार फ्लॉप होने के कारण उनको यह परिणाम भुगतना पड़ा। अब इसको लेकर टीम के वाइट बॉल कोच माइक हेसन ने अपनी राय रखी है। कोच ने कहा- इसमें कोई संदेह नहीं कि बाबर को कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। खासकर स्पिन के खिलाफ स्ट्राइक रेट पर उन्हें काम करना होगा। मुझे पता है कि इस वक्त वो इस पर काम कर रहे हैं। बाबर जैसे प्लेयर के पास BBL में खेलने का मौक़ा है। यहां वो टी-20 में इन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत हैं। उनके ऐसे अच्छे प्लेयर को कंसिडर नहीं करना ये संभव नहीं है। हालांकि, इसी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिाकेटर अहमद शहजाद ने भी तंज कसा है। उन्होंने कहा- अवाम कहती है कि नए प्लेयर्स को डेवलप करते हुए अगर आप हार जाएं तो कोई बात नहीं। लेकिन, वो प्लेयर्स जिन पर इन्वेस्टमेंट हुई है, जो 10 साल से खेलते ही जा रहे हैं, जिन्होंने मैचेज नहीं जितवाए, ऐसी इन्वेस्टमेंट सबका दिल तोड़ते हैं।

बता दें कि जनवरी 2022 के बाद से सभी टी-20 में स्पिनर्स के खिलाफ बाबर का स्ट्राइक रेट 122.91 का रहा है। 1000 बॉल खेलने वाले 20 बल्लेबाज में ये सबसे खराब है। और उनके साथी खिलाड़ी रिज़वान भी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी केवल 123.35 का है।

Share This Article