तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन का महामंथन, सभी घटक दल हुए शामिल…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की एकजुटता दिखी। जिसमें कई सीनियर नेता भी दिखाई दिए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में महागठबंधन चुनाव समन्वय समिति की उप समिति की एक अहम बैठक बुलाई गई। यह मीटिंग नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर हुई। जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए हैं। इसमें राजद की ओर से राज्यसभा सांसद संजय यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से कुणाल, कांग्रेस की ओर से कृष्णा आल्लावारु, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से नूरुल होदा समेत उप समिति के अन्य सदस्य बैठक में पहुंचे। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि बैठक में कोई ऐसा पॉइंट नहीं है, जिस पर चर्चा नहीं हुई है। 26 तारीख को प्रियंका गांधी आ रही है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम महागठबंधन की बैठक में शामिल होने पहुंचे।

हालांकि, इस बैठक के बाद अब महागठबंधन की शीर्ष समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिए जाएंगे। जिसमें चुनावी बिगुल औपचारिक रूप से फूंका जाएगा।

Share This Article