नीतीश कुमार की बधाई चर्चा में, जानिए किस बालक को दिया गया मरणोपरांत सम्मान?…

Ritu Raj

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के प्रतिभावान क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, कैमूर जिले के 11 वर्षीय वीर बालक कमलेश को मरणोपरांत इसी सम्मान से नवाजे जाने पर नमन करते हुए उनकी वीरता को सलाम किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर कहा कि वैभव सूर्यवंशी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनें और निरंतर नई उपलब्धियां हासिल करें, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

दरअसल, मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले के दुर्गापुर गांव के 11 वर्षीय वीर बालक कमलेश कुमार को मरणोपरांत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिए जाने पर उनके अदम्य साहस को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गावती नदी में डूबते एक बच्चे की जान बचाने के प्रयास में कमलेश ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो मानवता, निस्वार्थ सेवा और वीरता की अनुपम मिसाल है। उन्होंने इस सम्मान से अलंकृत सभी साहसी बालकों और विजेताओं को भी शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को यह सम्मान दिया गया, जबकि दिवंगत कमलेश कुमार की ओर से उनके पिता दुखी जायसवाल ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर कमलेश की बड़ी बहन सुनैना भी मौजूद रहीं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हुए बिहार के प्रतिभावान क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी है। 14 वर्षीय वैभव को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। वहीं, कैमूर जिले के 11 वर्षीय वीर बालक कमलेश कुमार को उनके अदम्य साहस और मानवता की मिसाल के लिए मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया। 25 जुलाई को दुर्गावती नदी में डूबते एक बच्चे की जान बचाने के प्रयास में अपने प्राण न्योछावर करने वाले कमलेश की बहादुरी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और साहस की सराहना की और अन्य सभी सम्मानित बालकों को भी शुभकामनाएं दीं।

Share This Article