हार्दिक पंड्या की बढ़ी मुश्किलें: तिरंगे के साथ वायरल वीडियो पर मचा बवाल, पुणे के वकील ने पुलिस में दी लिखित शिकायत…

Ritu Raj

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या एक कानूनी विवाद में घिर गए हैं। बेंगलुरु में उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के अपमान को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। यह मामला हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के जश्न से जुड़ा है।

क्या है पूरा मामला?
पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने बेंगलुरु के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंड्या कथित तौर पर कंधे पर तिरंगा लपेटकर मैदान में नाचते हुए दिखाई दिए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जश्न के दौरान पंड्या अपनी पार्टनर के साथ मंच पर लेटे हुए थे, और उस समय भी उनके शरीर पर तिरंगा लिपटा हुआ था। वकील का तर्क है कि यह व्यवहार ‘द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971’ की धारा 2 का उल्लंघन है, जो राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को रोकने के लिए बनाया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस की कार्रवाई और क्षेत्राधिकार;
शुरुआत में पुलिस ने क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) का हवाला देते हुए कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए शिकायत वहीं होनी चाहिए। हालांकि, शिकायतकर्ता ने दलील दी कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश की अस्मिता का प्रतीक है, अतः इसकी गरिमा से जुड़ा मामला कहीं भी दर्ज कराया जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर उसकी कॉपी शिकायतकर्ता को सौंप दी।

गौरतलब है कि भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने कई कीर्तिमान स्थापित किए है। वहीं, 2007 और 2024 के बाद यह भारत की तीसरी ट्रॉफी है। बता दें, भारत अपने ही देश में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी।इसके साथ भारत ने लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।

Share This Article