तेज़तर्रार अफ़सर माने जाते हैं नए डीजीपी विनय कुमार, मोतिहारी में रहे हैं एसपी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार को अब नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिल गया है। आलोक राज की जगह अब विनय कुमार को बिहार का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने इस नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया है। विनय कुमार कल पदभार ग्रहण कर लेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें कि आलोक राज को इसी साल अगस्त में बिहार का डीजीपी बनाया गया था, लेकिन महज तीन महीने के भीतर ही उन्हें पद से हटा दिया गया और उनकी जगह तेजतर्रार अधिकारी विनय कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनय कुमार इससे पहले लंबे समय तक एडीजी, सीआईडी भी रह चुके हैं। विनय कुमार इंजीनियर हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई की है। आईपीएस विनय कुमार मोतिहारी के एसपी रह चुके हैं। विनय कुमार 1991 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा।

विनय कुमार बेहद शालीन स्वभाव के अधिकारी माने जाते हैं। हालांकि, अपराधियों मेंं उनके नाम का ख़ौफ रहता है। माना जा रहा है कि बिहार में पहले आईपीएस कुंदन कृष्णन को लाना और फिर विनय कुमार को डीजीपी बनाना अपराध पर लगाम लगाने की कवायद का हिस्सा है।

Share This Article