सिटी पोस्ट लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया। जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 13 रनों से हरा दिया है। साथ ही, 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। जीत की वजह कप्तान हरमनप्रीत का शतक और क्राति गौड़ की घातक गेंदबाजी रही। भारतीय कप्तान कौर को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज से भी नवाजा गया। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वनडे में 7वीं शतक पूरी की।
निर्णायक मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हुआ। भारत ने हरमनप्रीत कौर के शतक और जेमिमा के अर्धशतक के बदौलत 318 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जिसके जवाब में इंग्लैंड 305 रन पर ही ऑल आउट हो गई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरूआत दी। ओपनर प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना में पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। रावल 26 रन बनाकर और मंधाना 45 रन पर पवेलियन लौट गई। उसके बाद हरलीन ने भी 45 रन का योगदान दिया। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 110 रन की ठोस साझेदारी हुई। उसके अलावा ऋचा घोष ने 18 गेंदों में नाबाद 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि, यह वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत का आखिरी वनडे मैच था। बता दें, हरमन भारत की तरफ से वनडे में 4000 रन पूरी करने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनी।
इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम युवा गेंदबाज क्रांति गौड़ के सामने बेबस नजर आई। इस गेंदबाज ने अपने 5वें वनडे में ही 6/52 दमदार गेंदबाजी की। गौड़ ने इंग्लैंड की सलामी जोड़ी को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। दोनों ओपनिंग जोड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु पाए। इंग्लैंड पावरप्ले के अंत में 22/2 पर सिमट गया था। इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान नैट सिवर-ब्रंट (98) ने बनाए। भारत की तरफ से चरानी को 2 विकेट मिला और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट चटकाए।