सिटी पोस्ट लाइव
भारत के पहले पीएम का सरकारी आवास बिक गया है। यह दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित है। हाल ही में इस ऐतिहासिक बंगला का कोई नया मिलक बन गया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस संपत्ति को कितने में खरीदा गया है।
दिल्ली के लुटियंस जोन में बना वह ऐतिहासिक बंगला अब बिक गया है। दरअसल, इस आलीशान बंगले देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू रहा करते थे। वहीं, इस बंगले पर अब किसी और का मालिकाना हक है। ताजा खबरों के अनुसार, शुरूआत में इस बंगले की कीमत 1400 करोड़ रूपए रखी गई थी, लेकिन बाद में इस बंगले की फाइनल डील 1100 करोड़ रूपए में तय हुई है। हालांकि, पीएम के पहले आधिकारिक आवास की मालिक राजस्थान के एक पूर्व शाही परिवार की सदस्य राजकुमारी कक्कड़ और बीना रानी थीं। लेकिन अब भारत की बिवरेज इंडस्ट्री के एक बड़े बिजनेसमैन ने कम सौदे पर अपने नाम कर लिया। बताया जा रहा है कि पिछले लगभग 1 साल से इस संपत्ति को बेचने की बात चल रही थी।
गौरतलब है कि जवाहर लाल नेहरू का ऐतिहासिक बंगला (दिल्ली का लुटियंस बंगला ज़ोन) 3.7 एकड़ यानी लगभग 24,000 वर्ग फुट विकसित क्षेत्र में फैली है। इस बंगले का पता पहले ‘यॉर्क रोड’ था जिसे बाद में बदलकर जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू मार्ग कर दिया गया। यह सरकारी निवास लगभग 28 वर्ग किलोमीटर के रियल एस्टेट क्षेत्र में फैला हुआ है। बता दें, ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने इसे डिजाइन किया था। इसमें लगभग 3,000 बंगले हैं, जिनमें मंत्रियों, सीनियर जजों और बड़े सरकारी अधिकारियों का निवास है जो इसे राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में से एक माना जाता है।