उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला: कहा, “बंगाल के पैटर्न पर चल रहे हैं, लेकिन यह बिहार है”

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर सवाल उठाए थे। विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव जैसे नेता प्रजातंत्र के विरोधी हैं और वे साफ-सुथरे एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहते।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण चुनाव आयोग द्वारा लोकतांत्रिक अधिकार के तहत किया जा रहा है। अगर इस प्रक्रिया से किसी को दिक्कत हो रही है, तो इसका मतलब साफ है कि उन्हें पारदर्शिता से समस्या है।” विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल के ‘पैटर्न’ और ममता बनर्जी की रणनीति को बिहार में लागू करना चाहते हैं, लेकिन “यह बिहार है, बंगाल नहीं। यहां की जनता लोकतंत्र की ताकत को समझती है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक है। राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार दे रही है। आज 21,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है, जो यह दर्शाता है कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सिस्टमेटिक और निष्पक्ष तरीके से नियुक्तियां हो रही हैं और युवाओं को नौकरी मिल रही है। विजय सिन्हा के इस बयान ने बिहार की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।

Share This Article