हांगकांग को पहली जीत की दरकार, श्रीलंका देगा कड़ी टक्कर?…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

एशिया कप 2025 के दूसरे मुकाबले में हांगकांग का सामना आज श्रीलंका के साथ होगा। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

टूर्नामेंट का इकलौता डबल डेकर का दूसरा मैच हांगकांग और श्रीलंका के बीच शाम 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, हांगकांग के लिए यह टूर्नामेंट ज्यादा कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने इससे पहले खेले दोनों मुकाबले अपने गंवा दिए हैं। पहले मैच में अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा तो दूसरे मैच में बांग्लादेश ने हराया। बता दें, आज के मुकाबले से पहले अब तक दोनों टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे से नहीं भिड़ी थी। हालांकि, ऐसे में यह दोनों टीमों के बीच किसी भी फॉर्मेट में पहला मैच होगा। दरअसल, एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका ने अब तक 11 मैच खेले हैं,जिसमें 7 मैच जीते और 4 मैच हारे हैं। वहीं, हांगकांग ने 7 मैच खेले हैं और सभी में हार का सामना करना पड़ा। साथ ही टीम कभी वनडे एशिया कप में भी नहीं जीत सकी।

गौरतलब है कि हांगकांग की बल्लेबाजी सबसे कमजोर कड़ी रही है। और गेंदबाजी में भी ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा सकी। इस टीम से बल्लेबाज बाबर हयात और गेंदबाज अतीक इकबाल को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर पायी है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
श्रीलंका- चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कमिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना और नुवान तुषारा।
हॉन्ग कॉन्ग- यासिम मुर्तजा (कप्तान), जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमान रथ, कल्हान छल्लू, निजाकत खान, एजाज खान, किंचित शाह, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल और एहसान खान।

Share This Article