ICC के पास फिर पहुंचा बांग्लादेश: भारत से मैच बदलने की मांग, 5 दिन में दूसरा पत्र…

Ritu Raj

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने मैचों का वेन्यू बदलने की मांग की है। 5 दिनों के भीतर भेजे गए दूसरे पत्र में BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैच श्रीलंका में कराने की अपील की है।

दरअसल, इससे पहले 4 जनवरी को भी BCB ने ICC को पत्र लिखकर वर्ल्ड कप मैचों के स्थान को लेकर आपत्ति जताई थी। टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होना है, जिसमें बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज में चार मुकाबले खेलने हैं। इनमें तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में निर्धारित हैं। हालांकि, बांग्लादेश टीम ने अब तक भारत दौरे को लेकर सहमति नहीं जताई है। सूत्रों के अनुसार, यह पत्र खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल से विचार-विमर्श के बाद भेजा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ICC ने सुरक्षा चिंताओं पर विस्तृत जानकारी मांगी थी, जिसे BCB ने साझा कर दिया है, हालांकि इन बिंदुओं को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले को IPL से जुड़े घटनाक्रम ने और संवेदनशील बना दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL मिनी ऑक्शन में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बाद में सुरक्षा और विरोध के चलते BCCI ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद KKR ने 3 जनवरी को मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया।

Share This Article