पाकिस्तान ने फिर हिमाकत की तो नक्शे से होगा गायब : पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
जमुई, बिहार:

पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बताया और कहा कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने बुधवार को हुई भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की सराहना करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने फिर से हिमाकत की, तो उसे विश्व के नक्शे से मिटा दिया जाएगा।

तारकिशोर प्रसाद बुधवार को जमुई में प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल होने पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने परिषद भवन सभागार में जिले के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश भी दिए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पष्ट निर्देश पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई की, जिसमें दर्जनों आतंकियों का सफाया किया गया। उन्होंने सेना के इस साहसिक कदम की खुले शब्दों में सराहना की।

Share This Article