आजकल के युवा अक्सर डेट पर जाते हैं और इस दौरान एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी ये नजदीकियां ‘किसिंग’ तक बढ़ जाती हैं, खासकर जब कपल्स अपनी कार में बैठकर समय बिताते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कार हो चाहे वह पार्किंग लॉट हो या सुनसान जगह, हमेशा प्राइवेट नहीं मानी जाती? कानून के हिसाब से कहीं भी सार्वजनिक जगह पर ऐसी हरकतें करने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। आइए जानें, कार में गर्लफ्रेंड को किस करने पर पुलिस क्या कर सकती है और क्या हैं इसके कानूनी नियम।
अगर आप अपने पार्टनर का हाथ पकड़कर चल रहे हैं, गले लगा रहे हैं या बस साथ बैठकर बातें कर रहे हैं, तो यह पूरी तरह से कानूनी है। ऐसे मामलों में पुलिस किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकती, क्योंकि इसमें कोई अश्लील हरकत शामिल नहीं होती। कानून के अनुसार, जब तक कोई कपल सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत नहीं करता, तब तक पुलिस की पकड़ नहीं बनती। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति या कपल पब्लिक प्लेस पर Obscene Act करता है, तो इसके लिए सख्त प्रावधान हैं। ऐसे मामलों में आरोपी को तीन महीने तक की जेल और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकती है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इसलिए, चाहे कार में बैठकर हों या पार्क में, हमेशा अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखें और सार्वजनिक जगह पर कानून का उल्लंघन न करें। अक्सर कपल्स सोचते हैं कि अगर उनकी कार किसी मॉल या पार्किंग लॉट में खड़ी है, तो उसमें बैठकर वे किस कर सकते हैं। लेकिन कानून के अनुसार यह गलत है। भारत में पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करना गैरकानूनी है। अगर आपकी कार किसी सार्वजनिक जगह पर खड़ी है, तो इसमें किस करना अश्लील गतिविधि माना जा सकता है। ऐसे मामले में पुलिस आपको रोक सकती है, पूछताछ कर सकती है और जरूरत पड़ने पर हिरासत में भी ले सकती है। यह नियम पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड दोनों पर लागू होता है।
पुलिस कब रोक सकती है?
पब्लिक न्यूसेंस – अगर आपकी हरकतों से किसी सार्वजनिक जगह पर उपद्रव या असुविधा हो रही हो।
शिकायत पर – अगर आपके पार्टनर या कोई तीसरा व्यक्ति पुलिस के पास शिकायत करता है।
आदेश न मानने पर – अगर पुलिस आपको रोकती है और आप उसका विरोध करते हैं या बहस करते हैं।
इसलिए, चाहे कार में हों या किसी अन्य जगह, हमेशा ध्यान रखें कि सार्वजनिक जगह पर कानून का उल्लंघन न हो और अपनी प्राइवेसी का सही इस्तेमाल करें।