सीजफायर पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा बयान: “P.O.K. हमारा हो सकता था, तो फिर कौन सा दबाव था?”

Deepak Sharma

बीएसएफ शहीद इम्तियाज के घर जाने से पहले कांग्रेस सांसद ने उठाए केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल, ट्रंप के बयान का किया हवाला

सिटी पोस्ट लाइव
पटना/नई दिल्ली:
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक बड़ा बयान देते हुए केंद्र सरकार की विदेश और रक्षा नीति पर सवाल उठाए हैं। बीएसएफ के शहीद सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने जाने से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य से दुनिया को दिखा दिया कि भारत की सेना क्या कर सकती है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी खड़ा किया कि जब पाक अधिकृत कश्मीर (P.O.K.) तक पहुंचने की क्षमता थी, तो फिर सीजफायर क्यों किया गया? “सीजफायर पर सरकार चुप क्यों?”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रतापगढ़ी ने कहा: “हमें अफसोस है कि जब P.O.K. हमारा हो सकता था, तो फिर कौन सा दबाव था जो भारत को सीजफायर करना पड़ा? अगर सीजफायर हुआ है, तो प्रधानमंत्री को संसद में इसका जवाब देना चाहिए।” ट्रंप के बयान का हवाला उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान की ओर इशारा करते हुए कहा: “सरकार भले बाद में कुछ कहे, लेकिन सबसे पहले ट्रंप ने दुनिया को बता दिया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले जानकारी आती है, तब सवाल उठता है कि देश की जनता को क्यों अंधेरे में रखा जाता है?”

संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि “प्रधानमंत्री को इस पूरे मामले पर संसद में आकर खुद स्पष्ट करना चाहिए। इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए, जैसा कि शरद पवार ने भी समर्थन किया है।” राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बोले – “बार-बार आएंगे” उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहीदों के परिवारों के साथ है और “राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं, और वो बार-बार आएंगे। कांग्रेस के हर नेता जनता के बीच जाएगा।”

Share This Article