भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे बारिश में रुका, बहुत जल्द शुरू होगा मैच…

Ritu Raj

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। फिलहाल, पर्थ में बारिश थम चुकी है और खेल दोपहर में शुरू होगा।

बारिश के कारण मैच को 35-35 ओवर के रूप में सीमित कर दिया गया है, जिसमें प्रत्येक गेंदबाज अधिकतम 7 ओवर फेंक सकता है। भारतीय टीम ने अब तक 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल क्रीज पर टिके हुए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन एलिस ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेटकीपर जोश फिलिपी के हाथों कैच करवा दिया। वहीं, विराट कोहली शून्य पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। जबकि रोहित शर्मा 8 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इस समय तक भारत ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं। और अय्यर और अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर टिकी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बारिश रुकने के बाद खेल एक बार फिर शुरू हो गया है। भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने जोश हेजलवुड के ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार चौका जड़ा। इस चौके के साथ भारत का स्कोर 41 रन पर तीन विकेट हो गया है। अय्यर अब लय में नजर आ रहे हैं, जबकि अक्षर पटेल उनका साथ निभा रहे हैं।

Share This Article