पटना के फतुहा में दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत.

Manisha Kumari

:

 

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. पटना से सटे  फतुहा थाना क्षेत्र में  अपराधियों ने दो युवकों पर दनादन फायरिंग कर दोनों युवक की बाइक, मोबाइल, सोने का लॉकेट और ब्रेसलेट भी लूट लिया है. शनिवार की सुबह दोनों युवक बेहोशी की हालत में अलंग के किनारे पड़े हुए मिली है.. गोली लगने के बाद एक युवक की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल है.

शनिवार की सुबह आस-पास के युवक अलंग पर दौड़ने गए थे तो घायल रवि ने युवकों को आवाज लगाई. . यह घटना बिहटा दनियावां सारमेरा एसएच – 78 पर बने एक पेट्रोल पंप और डिबर पर स्कूल से उत्तर बांकीपुर से मुड़ेरा गांव जाने वाली अलंग पर हुई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय हरि ओम कुमार के रूप में हुई है, जो संपतचक प्रखंड के परसा बाजार थाना क्षेत्र के धमौल गांव के निवासी हैं. जबकि घायल युवक 28 वर्षीय रवि कुमार बगल गांव कुरा नवादा गांव का है. दोनों कार्निश बनाने और कैमरा चलाने का कार्य करता था. गोली लगने से हरि ओम की मौके पर ही मौत हो गई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बताया जा रहा है कि, अपराधियों ने उसकी कनपटी पर दो गोली मारी थी.रवि कुमार को सीने के बगल से गोली लगी है, जिसके बाद वह घायल है. बांकीपुर गांव और आस-पास के इलाके में खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी.

Share This Article