सिटी पोस्ट लाइव
2 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो रहा है। ऐसे में कब और कहां देखे,इसकी पूरी जानकारी हम आपको बताते है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला नरेंद मोदी स्टेडियम,अहमादाबाद में खेला जाना है। वहीं दूसरा मैच 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है। शुभमन गिल टीम की बागडोर संभालते नजर आएंगे।
बता दें, इस सीरीज के दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। और सुबह 9 बजे टॉस किया जाएगा। टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। और इसे आप फ्री में जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड:
टीम इंडिया- देवदत्त पाडिक्कल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज- एलिक एथनाज, ब्रैंडन किंग, जॉन कैंपबेल, केवलॉन एंडरसन, तेजनारायण चंद्रपॉल, जोहन लेयने, जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, रॉस्टन चेस (कप्तान), शाई होप (विकेट कीपर), तेविन इमलाच (विकेट कीपर), एंडरसन फिलिप, जायडेन सील्स, जेडिया ब्लेड्स और जोमेल वारिकन