सिटी पोस्ट लाइव
भारत को मिस यूनिवर्स 2025 मिल गई है। अब वह 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करती दिखाई देगी। इस कॉम्पिटिशन के ज्यूरी मेंबर में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी शामिल थी।
दरअसल, राजस्थान के जयपुर में हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता का खिताब मनिक विश्वकर्मा ने जीत लिया है। अब साल के अंत में थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, मनिक राजस्थान के गंगानगर की रहने वालीं है। और इन दिनों दिल्ली में रहकर मॉडलिंग करती है। बता दें कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनने के बाद मनिका विश्वकर्मा ने कहा- ‘मेरा सफर शहर गंगानगर से शुरू हुआ। मैं दिल्ली आई और इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन की तैयारी की। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। यह ब्यूटी कॉम्पिटिशन एक खास दुनिया है, यहां हमारे अलग ही पर्सनालिटी, कैरेक्टर डेवलप होता है। यह जिम्मेदारी एक साल भर की नहीं, जिंदगी भर के लिए मेरे साथ रहेगी।’
गौरतलब है कि मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की ज्यूरी सदस्य में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी शामिल थी। उन्होंने मनिका की जीत पर कहा- ‘कॉम्पिटिशन बहुत मुश्किल था, लेकिन विजेता हमारे साथ है। हमें बहुत खुशी है कि मनिका विनर बनीं। अब वह मिस यूनिवर्स में हमें जरूर गर्व करने का मौका देंगी।’