बिहार में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट,बदलनेवाला है मौसम का मिजाज.

City Post Live

Bihar Weather Today:

सिटी पोस्ट लाइव :  बिहार के  मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है. मौसम विभाग ने आज फिर से बिहार के कई जिलों के लिए मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग ने बिहार के मौसम में एक बार फिर से बदलाव की आशंका जताई है.पटना समेत आसपास इलाकों में दिन में धूप के साथ हवा में आर्द्रता बढ़ने से उमस जैसी स्थिति बनी रही. शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी भी हुई.

मौसम विभाग के अनुसार  कुछ जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात की आशंका है. यलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना सहित अन्य भागों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूर्णिया, कटिहार जिले के कुछ भागों में अगले एक घंटे से तीन घंटे के बीच हल्के से मध्यम मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है.भागलपुर, मुंगेर जिले के भी कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना समेत शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.. मुजफ्फपुर जिले में फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही तापमान बढ़कर करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. आने वाले तीन से चार दिनों में लगातार तापमान में परिवर्तन दिखाई देगा. इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाएंगे, कही मौसम शुष्क तो कहीं बारिश की संभावना रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15-19 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रह सकता है.

TAGGED:
Share This Article