सिटी पोस्ट लाइव
दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड धमाका से भारत ने वर्ल्ड कप में विजयी शुरूआत की है। वहीं, अमनजोत ने भी फिफ्टी लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
दीप्ति शर्मा के कमाल से भारत ने वनडे विश्व कप का पहला मैच जीत लिया है। मंगलवार को खेले गए मैच में श्रीलंका को 59 रनों से हरा दिया है। मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम ने 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। दीप्ति ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए शानदार 53 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल किए। वहीं, निचले क्रम के बल्लेबाज अमनजौत कौर ने भी दमदार अर्धशतक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका से इनोका राणावीरा ने 4 विकेट लिए।
हालांकि, टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। वहीं, कप्तान चमारी अटापट्टू (43 रन) ने सर्वाधिक रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलासुरिया, सुगंधिका कुमारी, उद्देशिका प्रबोधनी और इनोका राणावीरा।