पटना के नए SSP बने कार्तिकेय के शर्मा, नाम सुनते ही गीली हो जाति हैं अपराधियों की पतलूनें.

Rahul
By Rahul

Kartikeya K Sharma:

सिटी पोस्ट लाइव :पटना एसएसपी अवकाश कुमार को महज चार महीने मे ही हटा दिया गया है. अब उनकी जगह  पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक रहे कार्तिकेय के शर्मा को पटना एसएसपी बनाया गया है.  अपराध अनुसंधान में माहिर और चर्चित मामलों को सुलझाने के साथ ही साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने वाले कार्तिकेय के सामने पटना में अपराध नियंत्रण चुनौती होगी.

2014 बैच के आईपीएस कार्तिकेय के शर्मा के नाम कई उपलब्धियां है. शेखपुरा में एसपी रहते हुए उन्होंने चर्चित हत्याकांड को सुलझाया. इस हत्याकांड में स्कूल संचालिका के घर पर धावा बोलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था.  एक पुराने चोरी गए मोबाइल के आधार पर सारे गिरोह को जेल भेजा था.   स्पीडी ट्रायल कर सभी को सजा कराई गई थी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बरबीघा में करीब ढाई करोड़ का सोना लूट कांड को 24 घंटे में न सिर्फ सुलझाया, बल्कि डकैत गिरोह को भी दबोचा था. शेखपुरा जिले में कार्तिकेय शर्मा ने साइबर अपराधियों की कमर तोड़ दी थी.  कई बड़े साइबर अपराधियों को जेल भेज चुके है. लेकिन राजधानी पटना मे अपराध पर नियंत्रण करना उनके लिए बड़ी चुनौती है .

Share This Article