सिटी पोस्ट लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला गया। पंत 5वें मुकाबले से पहले ही बाहर हो गए हैं। उनके जगह पर विकेटकीपर जगदीशन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, बीसीसीआई ने मैनचेस्टर टेस्ट के बाद इसका ऐलान किया है।
दरअसल, चौथे टेस्ट के पहले दिन ही भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज चोटिल हो गए थे। यह वाकया पारी के 68वें ओवर के दौरान हुई। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के धीमी यॉर्कर पर पंत ने रिवर्स स्विप खेलने की कोशिस की, लेकिन उनके बैट से लगकर जूते पर जा लगी। जिसके बाद वो दर्द से कराहते नजर आए। जांच के बाद पता चला कि पंत के पैर में सूजन है। उस समय पंत 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
हालांकि, स्टार बल्लेबाज पंत के जज्बे को सलाम करना होगा। चोट के बावडूद भी पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए। और उन्होंने 75 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। साथ ही पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 90 छक्के भी पूरे कर लिए है। टेस्ट छक्के लगाने के रिकॉर्ड में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की है। वहीं, नारायण जगदीशन को घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल किया गया। तमिलनाडु के खिलाड़ी नारायण जगदीशन ने अभी तक भारत के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इस बल्लेबाज ने 52 प्रथम श्रेणी मैचों में 3373 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, 64 लिस्ट-ए मैचों में उनके 2728 रन और 66 टी20 मैचों में 1475 रन दर्ज हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज जगदीशन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 13 मैचों में 162 रन बनाए हैं।