IPL 2026: ईशान किशन बने हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली उप-कप्तानी की कमान…

Ritu Raj

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आगामी IPL सीजन के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट (Back Injury) के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे, जबकि अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

कमिंस की चोट और वापसी पर अपडेट;
फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पैट कमिंस 2025-26 एशेज सीरीज के दौरान लगी चोट से अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। कमिंस ने एशेज में वापसी की कोशिश की थी, लेकिन एक टेस्ट खेलने के बाद उनकी चोट फिर उभर आई। जब तक वे शत-प्रतिशत फिट नहीं हो जाते, ईशान टीम का नेतृत्व करेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ईशान किशन को क्यों मिली कमान?
ईशान किशन को कप्तान बनाने के पीछे उनके हालिया नेतृत्व और विस्फोटक फॉर्म का बड़ा हाथ है। ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 197.33 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 517 रन बनाए। हाल ही में संपन्न 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान ने 207 की स्ट्राइक रेट से 532 रन ठोककर भारत को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।

SRH का पहला मुकाबला;
हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ उनके घरेलू मैदान (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम) पर करेगी। फैंस को उम्मीद है कि ईशान और अभिषेक की युवा जोड़ी टीम को वैसी ही आक्रामक शुरुआत देगी जैसी उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दी है।

Share This Article