IPL 2026 मेगा ट्रेड! सैमसन को CSK ने जोड़ा, जडेजा-करन ने RR का रुख किया…

Ritu Raj

IPL 2026 से पहले ट्रेड मार्केट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शनिवार को जारी की गई ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रेड कर दिया, जबकि बदले में CSK ने अपने दो बड़े ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान भेज दिया है। इस हाई-प्रोफाइल स्वैप से नए सीज़न का संतुलन पूरी तरह बदल गया है।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को ट्रेड कर दिया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में LSG भेजा है। इसके अलावा नीतीश राणा हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स पहुंचे हैं, जबकि डोनोवन फरेरा दिल्ली से राजस्थान रॉयल्स और मयंक मार्कंडेय KKR से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। दरअसल, आज IPL रिटेंशन की आख़िरी तारीख है। दोपहर 3 बजे तक सभी 10 टीमें अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर देंगी। इसके बाद 16 दिसंबर को अबू धाबी (UAE) में मिनी ऑक्शन होगा। इससे पहले 2025 में सऊदी अरब और 2024 में दुबई में IPL ऑक्शन आयोजित किया गया था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

रिटेंशन डेडलाइन से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने शार्दूल ठाकुर और शेरफन रदरफोर्ड को शामिल कर अपनी टीम मजबूत कर ली है। हालांकि स्क्वॉड में पहले से ही 9 विदेशी खिलाड़ी मौजूद होने के कारण माना जा रहा है कि MI कुछ विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज भी कर सकती है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स के पास भी 25 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट है, जबकि CSK 26 प्लेयर्स के साथ सबसे बड़ा स्क्वॉड रखती है। इसके उलट राजस्थान, कोलकाता और हैदराबाद ने पिछले सीजन सिर्फ 20-21 खिलाड़ी ही खरीदे थे, इसलिए इन टीमों से ऑक्शन से पहले बड़े पैमाने पर रिलीज देखने को मिल सकता है। मिनी ऑक्शन से ठीक पहले टीमें अपने कॉम्बिनेशन बैलेंस करने में जुट गई हैं, जिससे कई और चौंकाने वाले फैसले सामने आने की उम्मीद है।

Share This Article