IPL 2026 Schedule & Captains: BCCI ने जारी किया पहले 20 मैचों का शेड्यूल, यहाँ देखें सभी टीमों के कप्तानों की पूरी सूची…

Ritu Raj

IPL 2026 के आगाज़ की खबरें आते ही क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस बार का सीजन न केवल मैदान पर चौके-छक्कों के लिए, बल्कि टीम मैनेजमेंट के हैरान करने वाले फैसलों के लिए भी याद किया जाएगा। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना पहला मुकाबला खेलेगी। BCCI ने फिलहाल शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। चलिए एक नज़र डालते हैं। इस बार के बड़े बदलावों और सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट पर:

टीमकप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)ऋतुराज गायकवाड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)रजत पाटीदार
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)पैट कमिंस
पंजाब किंग्स (PBKS)श्रेयस अय्यर
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)ऋषभ पंत
मुंबई इंडियंस (MI)हार्दिक पांड्या
दिल्ली कैपिटल्स (DC)अक्षर पटेल
गुजरात टाइटंस (GT)शुभमन गिल
राजस्थान रॉयल्स (RR)रियान पराग
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)अभी आधिकारिक घोषणा बाकी

इस सीजन की सबसे बड़ी हलचल;
राजस्थान रॉयल्स ने सबको चौंकाते हुए 24 वर्षीय रियान पराग को टीम की कमान सौंपी है। लंबे समय तक कप्तानी करने वाले संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं। इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। उन पर अपनी नई टीम को प्लेऑफ की दहलीज पार कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि चर्चा है कि अजिंक्य रहाणे टीम का नेतृत्व कर सकते हैं, लेकिन फैंस को अभी आधिकारिक मुहर का इंतज़ार है। हालांकि, चैंपियन टीम बेंगलुरु ने इस बार रजत पाटीदार पर भरोसा जताया है, जो टीम की विरासत को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे। इस बार मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों का संतुलन बदला है, जिससे यह सीजन पिछले सभी सीजन से ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।

Share This Article