ईशान किशन का बड़ा बयान: ‘डिस्ट्रिक्ट लेवल के बच्चे भी जीत सकते हैं वर्ल्ड कप, बस करनी होगी ये एक चीज़’…

Ritu Raj

वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद ईशान किशन जब पटना एयरपोर्ट पहुँचे, तो वहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खुद एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया और पूरी टीम इंडिया की इस उपलब्धि की सराहना की।

मीडिया से बातचीत के दौरान ईशान किशन के चेहरे पर जीत की चमक साफ दिखी। उन्होंने इस जीत को पूरे देश का गौरव बताया और उभरते हुए खिलाड़ियों को खास संदेश दिया। किशन ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; कड़ी मेहनत से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला स्तर (डिस्ट्रिक्ट लेवल) से भी बच्चे निकलकर आगे आएं और देश का नाम रोशन करें।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हाल ही में ट्रॉफी को मंदिर ले जाने को लेकर छिड़ी राजनीतिक बहस और कीर्ति आजाद की टिप्पणियों पर जब ईशान से सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ी चतुराई से इसे टाल दिया। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा- “हमने इतना शानदार वर्ल्ड कप जीता है, आप उससे जुड़ा कोई सकारात्मक सवाल पूछिए। यह (विवाद) कोई सवाल ही नहीं है।” गौरतलब है कि ईशान की इस वापसी ने बिहार के क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में एक नया जोश भर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर तरफ बस “बिहार के लाल” की ही चर्चा है।

Share This Article